उत्तराखंड पुलिस के डीजी० लॉ एंड ऑर्डर आईपीएस अशोक कुमार को फेम इंडिया मैगजीन द्वारा देश के 25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020 के वार्षिक सर्वे में “सक्रिय” श्रेणी में स्थान दिया गया

उत्तराखंड पुलिस के डीजी० लॉ एंड ऑर्डर आईपीएस अशोक कुमार को फेम इंडिया मैगजीन द्वारा देश के 25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020 के वार्षिक सर्वे में “सक्रिय” श्रेणी में स्थान दिया गया

MY BHARAT TIMES, DEHRADUN .उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ यह उत्तराखंड सरकार और हम सभी के लिए ख़ुशी की बात है की उत्तराखंड पुलिस के डीजी० लॉ एंड ऑर्डर आईपीएस अशोक कुमार को फेम इंडिया मैगजीन द्वारा देश के 25 उत्कृष्ट आईपीएस 2020 के वार्षिक सर्वे में “सक्रिय” श्रेणी में स्थान दिया गया। फेम इंडिया ने 25 उत्कृष्ट आईपीएस अधिकारियों 2020 का यह सर्वे क्राईम कंट्रोल , लॉ एंड आर्डर में सुधार , पीपुल्स फ्रेंडली, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसले लेने की त्वरित क्षमता, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि 12 मापदंडों पर किया है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फेम इंडिया मैगजीन द्वारा आईपीएस अशोक कुमार को इस उपलब्धि से सम्मानित किया गया।