मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का किया भावपूर्ण स्मरण
MY BHARAT TIMES, 25 सितम्बर 2021, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी।
उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।
