मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में राज्यपाल के साथ ही पक्ष-विपक्ष के नेताओं से शिष्टाचार भेंट की
MY BHARAT TIMES, 12 मार्च 2023, गैरसैंण/देहरादून (सू.वि.)। मुख़्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गैरसैंण ( भराड़ीसैंण) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण से भी शिष्टाचार भेंट की।

उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से शिष्टाचार भेंट की।
