मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ मनाया दीपावली पर्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ मनाया दीपावली पर्व

May be an image of 2 people, people standing and outdoors

MY BHARAT TIMES, 23 अक्टूबर 2022, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया। गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिकों तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनायें एवं बधाई दी।

May be an image of 6 people, people standing and outdoors

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।