भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि वे अपनी जीत से आश्वस्त हैं, बोले – “यह भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत होने जा रही है”

भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि वे अपनी जीत से आश्वस्त हैं, बोले – “यह भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत होने जा रही है”
  • धौलादेवी विकासखंड के दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली
  • जागेश्वर विधानसभा में भाजपा नेता सुभाष पांडेय एवं भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह महरा कर रहे हैं ताबड़तोड़ जनसभायें, उमड़ रहा है जनसैलाव

MY BHARAT TIMES, मंगलवार, 8 फरवरी 2022, धौलादेवी। जागेश्वर विधानसभा में भाजपा नेता सुभाष पांडेय के नेतृत्व में मोहन सिंह महरा के पक्ष में समर्थकों का जनसैलाव उमड़ रहा है।
धौलादेवी विकासखंड के ग्राम सभा माडम, बाराकूना, धरमगर, खौडी, लौटा, खेती, धूरा, मलाण आदि गाँवों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा के साथ सुभाष पांडेय, दीवान राम एवं अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थित में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

भाजपा नेता सुभाष पांडेय ने बताया कि जागेश्वर के लोगों ने बदलाव का पूरा मन बना लिया है और कांग्रेस छोड़कर सैकड़ों लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह मेहरा ने बताया कि वे अपनी जीत से आश्वस्त हैं और उनके अनुसार यह भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।