मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से की शिष्टाचार भेंट

MY BHARAT TIMES, 10 जुलाई 2021, देहरादून (सू.वि.)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राज्य की शैक्षिक उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य सरकार द्वारा कुछ महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं को समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2021-22 के बजट में सम्मिलित किया गया है, जिसमें केन्द्र का महत्वपूर्ण सहयोग अपेक्षित है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखण्ड राज्य में पूर्ण रूप से केन्द्र पोषित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) खोले जाने के सम्बन्ध में स्वीकृति प्रदान करने और मध्याहन भोजन योजना अंतर्गत आच्छादित कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध मोटा अनाज (Millet) सब्सिडी के आधार पर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।